महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिवसीय दौरे पर ओड़िशा पहुंचीं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओड़िशा
By ACGN 7647 9817119303 948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरी, खुर्दा, बालेश्वर, जाजपुर और मयूरभंज में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भुवनेश्वर, 03 फरवरी 2026/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को ओड़िशा के छह दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं। शाम करीब 6.40 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी आगमन हुआ। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सेवा भवन क्षेत्र को नो–फ्लाई जोन घोषित किया गया है। लगभग 32 प्लाटून सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जिनमें यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 10 प्लाटून शामिल हैं। सुरक्षा दल में 4 डीसीपी, 5 अतिरिक्त डीसीपी, 23 एसीपी, 33 निरीक्षक और 121 सब इंस्पेक्टर/एएसआई के साथ विशेष सामरिक इकाई और 52 महिला कांस्टेबल तैनात हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को भुवनेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगी। उन्होंने मंदिर में करीब डेढ़ घंटे समय बिताया और बालेश्वर जाकर फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वीं दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से संवाद किया। इसके बाद पूरी पहुंच कर रात्रि विश्राम किया। 4 फरवरी को वे श्रीमंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी और स्वतगंगा में पिंडदान करेंगी। उसी दिन मयूरभंज के रायरंगपुर पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगी और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। अगले दिन रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद जशीपुर होते हुए सिमलीपाल टाइगर रिजर्व जाएंगी और वहां रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं और युवाओं से संवाद कर सामुदायिक सहभागिता और समावेशी विकास पर चर्चा करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिन रास्तों से वे गुजरेंगी उन पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। महामहिम शनिवार को भुवनेश्वर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






