नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सहित छह कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सहित छह कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में अधिकारियों ने कार्यों को किया स्मरण, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
कोरबा ACGN :-छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम से माह जनवरी में सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता सहित छह अधिकारी-कर्मचारियों को पावर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त होने वालों में अधीक्षण अभियंता शैलेष गुप्ता, वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार जैस एवं मदन मोहन पांडेय, कनिष्ठ पर्यवेक्षक ठाकुर राम बरेठ, दिलीप कुमार दीवान तथा दफ्तरी कुसमा देवी राय शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एचके सिंह ने की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए पावर कंपनी की ओर से आभार व्यक्त किया।
मुख्य अभियंता एचके सिंह द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके पांडे, केएनबी राव, पीके जोशी, एके शाह, एसके नायर, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या तथा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने 37 से 41 वर्षों के दीर्घ कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन परिचय और सेवाकाल पर प्रकाश डाला। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now