नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विष्णुदेव साय सरकार की बड़ी पहल, 9,328 श्रमिकों को एक साथ 18.23 करोड़ की राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विष्णुदेव साय सरकार की बड़ी पहल, 9,328 श्रमिकों को एक साथ 18.23 करोड़ की राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और बीओसी अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने डीबीटी से श्रमिकों के खातों में भेजी राशि
रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने निर्माण श्रमिकों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 9,328 श्रमिकों के बैंक खातों में 18 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बोर्ड बैठक के दौरान श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि श्रमिकों को हस्तांतरित की।


इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप श्रमिकों और उनके परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, खेल प्रोत्साहन, सशक्तिकरण, आवास और पेंशन जैसी योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साय सरकार श्रमिक हितैषी सरकार है और बीते दो वर्षों में श्रम विभाग के अंतर्गत सभी मंडलों के माध्यम से 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि श्रमिकों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। केवल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से ही अब तक 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 500 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ दिया गया है।
मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और सीधे श्रमिकों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि कोई भी पात्र श्रमिक लाभ से वंचित न रहे।


इस अवसर पर जानकारी दी गई कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 3,555 श्रमिकों को 7 करोड़ 11 लाख रुपये, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 1,098 श्रमिकों को 40 लाख 67 हजार 595 रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 278 श्रमिकों को 62 लाख 48 हजार 582 रुपये प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में 6 श्रमिकों को 1 लाख 20 हजार रुपये, सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 747 श्रमिकों को 11 लाख 20 हजार 500 रुपये, उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना में 1 श्रमिक को 50 हजार रुपये, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 318 श्रमिकों को 3 करोड़ 22 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2,673 श्रमिकों को 5 करोड़ 34 लाख 60 हजार रुपये की राशि दी गई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 537 श्रमिकों को 1 करोड़ 7 लाख 40 हजार रुपये, मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना के तहत 23 श्रमिकों को 23 लाख रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में 84 श्रमिकों को 1 लाख 26 हजार रुपये तथा दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 8 श्रमिकों को 8 लाख रुपये का लाभ दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now