नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा को नशामुक्त बनाने सख्त कदम, शैक्षणिक परिसरों में कोटपा एक्ट पर विशेष अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा को नशामुक्त बनाने सख्त कदम, शैक्षणिक परिसरों में कोटपा एक्ट पर विशेष अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नशे के खिलाफ कलेक्टरेट में हुई नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक, अवैध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
कोरबा ACGN :- जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग और अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक परिसरों और नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी कलेक्टर ने स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि सभी मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जा चुके हैं और नए लाइसेंस जारी करते समय भी सीसीटीवी स्थापना को अनिवार्य किया जा रहा है। मेडिकल स्टोर्स में स्वापक एवं मनः प्रभावी दवाइयों के क्रय-विक्रय, डॉक्टर की पर्ची और स्टॉक का नियमित मिलान किया जा रहा है। इस संबंध में औषधि निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमित जांच के निर्देश दिए गए।
प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल, कॉलेज और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
बैठक में नशामुक्ति के लिए राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 14446 और अवैध मादक पदार्थों की सूचना हेतु एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रभारी कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के तहत स्कूल परिसरों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now