नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं पर अंकुश को समयबद्ध कार्ययोजना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं पर अंकुश को समयबद्ध कार्ययोजना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संवेदनशील मार्गों की समीक्षा, विभागों को स्पष्ट निर्देश
कोरबा ACGN :- जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और खनिज विभाग के अधिकारियों ने सड़क मार्गों की वर्तमान स्थिति और सुधार कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।


बैठक में बैरा घाट, पोडीकला घाट, लैंगा स्कूल मार्ग, कुकरीचोली मार्ग, उरगा चौक, मड़वारानी ओवरब्रिज, जिला अस्पताल से गोढ़ी मार्ग, पुलिस लाइन से दीपका मार्ग, राताखर चौक और बजरंग चौक सहित जिले के अनेक दुर्घटना संभावित एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रस्तुत रिपोर्ट में सड़क चौड़ीकरण, मोड़ सुधार, क्रैश बैरियर स्थापना, रिफ्लेक्टर और संकेतक बोर्ड लगाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई। प्रभारी कलेक्टर ने बैरा घाट और पोडीकला घाट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क किनारों की मजबूती, ढाल सुधार और कटाव रोकथाम के निर्देश दिए।
लैंगा हायर सेकेंडरी स्कूल क्षेत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संकेतक बोर्ड, गति नियंत्रण उपाय और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कुकरीचोली मार्ग, उरगा चौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर गड्ढों, जलभराव और सड़क क्षति की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी को त्वरित पैचवर्क और जल निकासी सुधार के निर्देश दिए गए। राताखर चौक, बजरंग चौक और पुलिस लाइन क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए भी निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में निबंध, क्विज और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। आरटीओ द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में सीतामणी से सीएसईबी चौक तथा टीपी नगर से कोसाबाड़ी चौक तक निकाली गई रैलियों के माध्यम से हेलमेट उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
बैठक में बताया गया कि बस और ऑटो चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें अब तक लगभग 180 चालकों का परीक्षण किया जा चुका है। एसईसीएल और एनटीपीसी जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भारी वाहन चालकों का ऑन-साइट परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा कारणों से जिले के सभी पेट्रोल पंपों में न्यूनतम आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और जिला प्रशासन का लक्ष्य दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने, संवेदनशील स्थलों की नियमित समीक्षा करने और लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, पीडब्ल्यूडी ईई जी आर जांगड़े, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now