नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का कोरबा प्रवास, बीट सिस्टम और अपराध नियंत्रण में सख्ती के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का कोरबा प्रवास, बीट सिस्टम और अपराध नियंत्रण में सख्ती के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सशक्त मोबाइल ऐप का हुआ विमोचन, चोरी गए वाहनों की शीघ्र बरामदगी पर जोर
कोरबा ACGN :-कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) का प्रवास आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में आयोजित क्राइम मीटिंग में समस्त राजपत्रित अधिकारी, अनुभागीय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तथा जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।


मीटिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने बीट सिस्टम को प्रभावी और नियमित रूप से संचालित करने, आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने, चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में घटना के दिन ही FIR दर्ज करने और त्वरित विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि थाना प्रभारी स्वयं शिकायत सुनें और संगठित गिरोह द्वारा किए गए अपराध में संगठित अपराध की धारा जोड़ें।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने जिले में “सशक्त मोबाइल ऐप” का विमोचन किया। यह ऐप चोरी गए वाहनों, विशेषकर मोटरसाइकिल और अन्य लावारिस वाहनों की पतासाजी हेतु संचालित किया जाएगा। ऐप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध होगी, जिससे चोरी गए वाहनों की पहचान और बरामदगी में आसानी होगी।
पुलिस महानिरीक्षक ने तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐप का नियमित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरबा पुलिस भविष्य में भी जनोन्मुखी, पारदर्शी और सुदृढ़ पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now