नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे – रतनपुर के सर्वांगीण विकास का संकल्प : अरुण साव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे – रतनपुर के सर्वांगीण विकास का संकल्प : अरुण साव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मां महामाया के आशीर्वाद से रतनपुर को कॉरिडोर के रूप में करेंगे विकसित, भव्य ऑडिटोरियम की सौगात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


रतनपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रतनपुर में आयोजित माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला–2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रतनपुर के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए भव्य ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नगर पालिका भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रतनपुर एक पवित्र और पौराणिक नगरी है, जिसकी ख्याति देश–विदेश तक फैली हुई है। यह नगरी कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है और इसकी ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप विकास कार्य करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रतनपुर को उसकी गरिमा के अनुरूप सजाने और संवारने का काम किया जाएगा।


डिप्टी सीएम ने कहा कि मां महामाया के आशीर्वाद से रतनपुर को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के धार्मिक स्थलों का जिस तरह कायाकल्प हुआ है, उसी तर्ज पर रतनपुर को भी नई पहचान दिलाई जाएगी। यह विकास न केवल आस्था से जुड़ा होगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है और क्षेत्र में तेज गति से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”—इसी सोच के साथ रतनपुर के विकास को नई दिशा दी जाएगी। आने वाले समय में रतनपुर छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।


उन्होंने रतनपुर के ऐतिहासिक तालाबों के सौंदर्यीकरण की दिशा में हो रही पहल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ये तालाब रतनपुर की पहचान और गौरव हैं। इनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस धरोहर पर गर्व हो।


इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, लखन पैकरा, घनश्याम रात्रे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, इंदु यादव, सुभाष अग्रवाल, आनंद नगरकर, किशन तंबोली, दयाराम भारद्वाज, नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनु निराला, मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप, तीर्थ यादव, नगर पालिका कोटा अध्यक्ष सरोज साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गायत्री साहू सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now