नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


तखतपुर थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश, दो मोटरसाइकिल बरामद
बिलासपुर ACGN :- थाना तखतपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। यह कार्रवाई चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों की विवेचना के दौरान की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अखिलेश कोसले पिता कालीचरण कोसले उम्र 34 वर्ष निवासी जोगपारा मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर ने 7 जनवरी 2026 को थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम अरईबंद से उनकी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 एएच 5614 कीमती लगभग 20 हजार रुपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सेमरचुवा निवासी दिपावली पटेल पिता फुलसिंह उम्र 27 वर्ष को दबिश देकर पकड़ा और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 6 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात ग्राम अरईबंद से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से एक काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 एन 8564 कीमती लगभग 20 हजार रुपये को भी जब्त किया, जो चोरी के एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 28/2026 से संबंधित बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी दिपावली पटेल निवासी सेमरचुवा वटहा रोड थाना जरहागांव जिला मुंगेली को 31 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक भूनेश राम साहू, वरिष्ठ आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, कलेश्वर यादव एवं चन्द्रशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now