नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आगर नदी पर बनने वाले एनीकट से किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आगर नदी पर बनने वाले एनीकट से किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

₹3.37 करोड़ की एनीकट परियोजना का भूमिपूजन, जल संरक्षण और सिंचाई को मिलेगी मजबूती

मुंगेली ACGN :- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम बुधवारा में आगर नदी पर प्रस्तावित 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 60 मीटर लंबे एनीकट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।

यह परियोजना क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए जल संरक्षण, सिंचाई और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि एनीकट निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भू-जल स्तर को मजबूती मिलेगी। इससे सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस एनीकट के निर्माण से ग्राम बुधवारा और दुल्लापुर के बीच आवागमन सुगम होगा तथा दोनों गांवों के बीच की दूरी भी कम होगी। साथ ही ग्रीष्मकाल में भू-जल रिचार्ज बढ़ेगा और सेमरकोना से अमरटापू तक जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल जल संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सिंचित रकबे में वृद्धि से किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि इस एनीकट परियोजना से लगभग 41 हेक्टेयर रबी और 41 हेक्टेयर खरीफ फसलों के सिंचित क्षेत्र में वृद्धि होगी, जिससे कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।


कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now