ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
चक्रधरनगर और जूटमिल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल व सट्टा पट्टी जब्त
रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पिता-पुत्र और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 1 फरवरी 2026 को शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना जूटमिल, चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीमों ने मुखबिरों से प्राप्त पुख्ता सूचना पर छापेमारी करते हुए तीनों आरोपियों को दबोचा।
थाना चक्रधरनगर की कार्रवाई में पक्की खोली सिंधी कॉलोनी में सुरेश माखिजा (65 वर्ष) और उनके बेटे गिरीश माखिजा (34 वर्ष) को पकड़ा गया। दोनों अपने घर से ही व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे और दांव की राशि यूपीआई से अपने बैंक खातों में मंगवाते तथा जीत की रकम ऑनलाइन लौटाते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से वीवो कंपनी के दो 5जी मोबाइल जब्त किए, जिनमें सट्टा पट्टी के व्हाट्सएप चैट और फोटो गैलरी के प्रमाण मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(क), 7 के तहत अपराध दर्ज कर 31 जनवरी 2026 की रात गिरफ्तार किया गया।
वहीं जूटमिल थाना की कार्रवाई में राजीव गांधी नगर निवासी प्रमोद वारे (26 वर्ष) को रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, पोको कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल और नगद 3,580 रुपये जब्त किए गए। उसके खिलाफ भी धारा 06(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक विरेंद्र भगत, प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक शशि भूषण साहू, आरक्षक धनेश्वर प्रसाद उरांव सहित साइबर थाना प्रभारी नासिर खान और थाना चक्रधरनगर के स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
गिरफ्तार आरोपी


सुरेश माखिजा (65 वर्ष), वार्ड क्रमांक 22, पक्की खोली, सिंधी कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर
गिरीश माखिजा (34 वर्ष), वार्ड क्रमांक 22, पक्की खोली, सिंधी कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर
प्रमोद वारे (26 वर्ष), पिता प्यारेलाल वारे, राजीव गांधी नगर, जूटमिल
जप्ती: तीन मोबाइल, नगद 3,580 रुपये और ऑनलाइन सट्टा से संबंधित स्क्रीनशॉट्स
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






