नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा में मतदाता अधिकारों पर सुनियोजित हमला, फॉर्म-7 बना लोकतंत्र को कुचलने का हथियार : कांग्रेस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा में मतदाता अधिकारों पर सुनियोजित हमला, फॉर्म-7 बना लोकतंत्र को कुचलने का हथियार : कांग्रेस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

फॉर्म-7 के दुरुपयोग व SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 2 फरवरी को

कोरबा, 1 फरवरी 2026। कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर (शहर) एवं मनोज चौहान (ग्रामीण) ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विधानसभा क्षेत्र में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर मतदाता सूची से नाम विलोपन का एक संगठित और सुनियोजित षड्यंत्र सामने आ रहा है, जो सीधे-सीधे लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों पर हमला है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) मनोज चौहान ने कहा कि फॉर्म-7 का खुलेआम दुरुपयोग कर विशेष रूप से अल्पसंख्यक, ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता से कोसों दूर है और कमजोर वर्गों को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास प्रतीत होती है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) मुकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जहाँ संबंधित मतदाता को बिना किसी सूचना और सहमति के, फर्जी नाम व हस्ताक्षर लगाकर फॉर्म-7 जमा कर दिया गया। यह न केवल चुनावी नियमों का घोर उल्लंघन है, बल्कि गंभीर आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।
उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता जा रहा है कि SIR की आड़ में कुछ ताकतें यह तय करना चाहती हैं कि कौन वोट देगा और कौन नहीं। यह सोच लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
इन गंभीर मुद्दों को लेकर एसआईआर एवं मनरेगा के कोरबा प्रभारी श्री विजय केशरवानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी द्वारा
दिनांक 02 फरवरी 2026, अपराह्न 4:00 बजे,
जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा
में एक आवश्यक एवं निर्णायक बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में आगे की कानूनी, प्रशासनिक एवं जनआंदोलनात्मक रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मतदाता सूची से नाम विलोपन की इस साजिश की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर चुनाव आयोग और न्यायालय तक मजबूती से उठाएगी।
कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की प्रहरी है। यदि एक भी मतदाता का अधिकार छीना गया, तो उसका माकूल और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
अध्यक्ष द्वय ने पार्टी के समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठों, कांग्रेस के विभिन्न घटकों, पूर्व व वर्तमान वरिष्ठ पदाधिकारियों, अल्पसंख्यक, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अपने साथियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now