घर से आभूषण चोरी करने वाली आरोपिया गिरफ्तार, जेल दाखिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
घरेलू कामकाज के दौरान विश्वास में लेकर करीब 20 लाख के सोने-हीरे के जेवरात चोरी, 24 घंटे के भीतर खुलासा
दुर्ग ACGN :- पूर्व में घर में घरेलू कामकाज कर विश्वास में लेकर लगभग बीस लाख रुपये कीमती सोने एवं हीरे के आभूषण चोरी करने की एक महिला आरोपिया को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने चौबीस घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल जैन निवासी एचआईजी-157 मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने पद्मनाभपुर दुर्ग द्वारा थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके घर से सोने और हीरे के आभूषण चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4) एवं 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी महिला पूर्व से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी और इसी दौरान विश्वास में लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चौबीस घंटे से कम समय में चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने और हीरे के आभूषण तथा अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। धारा सदर अपराध के पर्याप्त सबूत पाए जाने पर थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में अन्य पहलुओं पर विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर प्रभारी राजकुमार लहरें एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
जप्त सामग्री:
एक नग हीरे जड़ी सोने की चैन, दो नग मंगलसूत्र, एक नग नेकलेस, दो नग कान के झूमके, एक नग चांदी का करधन, एक नग बड़ी पायल, एक नग छोटी पायल एवं दो नग बिछिया।
गिरफ्तार आरोपिया:
कविता देशलहरे उम्र 36 वर्ष निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू कामकाज के लिए नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






