नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

25 चोरी की बाइक, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद, संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गईं

रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध मुकेश प्रधान को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि उसने ये बाइक ऑटो डीलर में कार्यरत पुरुषोत्तम प्रधान से खरीदी थी। आगे की पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुरुषोत्तम प्रधान अपने साथी चंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर बाइक चोर मुकेश चौहान से चोरी की बाइक खरीदता था और लोक सेवा केंद्र के माध्यम से उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री करता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की बाइक के फर्जी रजिस्ट्रेशन और आरसी तैयार करने के लिए पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अजय पटेल और संजय अगरिया की मदद ली जाती थी। अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर के आधार पर असली मालिक की जानकारी निकालकर पीबीसी कार्ड मंगवाता और उसमें हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी तैयार करता था, जिससे खरीदारों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि वाहन चोरी का नहीं है।
मुख्य आरोपी मुकेश चौहान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ क्षेत्र से करीब 25 बाइक चोरी की हैं, जिनमें अधिकांश एचएफ डीलक्स बाइक शामिल हैं। गिरोह द्वारा संगठित रूप से अपराध किए जाने के चलते प्रकरण में संगठित अपराध सहित फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय उसके दस्तावेजों की पूरी जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
गिरफ्तार आरोपी:


मुकेश चौहान उर्फ नान्ही, चंद्र कुमार यादव, पुरुषोत्तम प्रधान, मुकेश प्रधान, इरशाद खान, अजय पटेल एवं संजय अगरिया।
बरामदगी:


25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर, कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now