नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा मुक्त छत्तीसगढ़, गौ रक्षा और सनातन संस्कारों के लिए निर्णायक पहल जरूरी : महंत त्यागी जी महाराज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशा मुक्त छत्तीसगढ़, गौ रक्षा और सनातन संस्कारों के लिए निर्णायक पहल जरूरी : महंत त्यागी जी महाराज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धर्म श्रृंखला

By ACGN 7647 9817119303 948009

गोरखनाथ युवा वाहिनी के माध्यम से हर जिले में गौ सेवा आश्रम और रोजगार सृजन का संकल्प
राजनांदगांव | राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के समीप शनिधाम मुरमुंडा आश्रम के महंत एवं गोरखनाथ युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री त्यागी जी महाराज ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे, गौ रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

डोंगरगढ़ के समीप स्थित शनि धाम मुरमुंडा आश्रम से उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया तो जा रहा है, लेकिन वह धरातल पर दिखाई नहीं देता, बल्कि केवल बैनर, पोस्टर, सोशल मीडिया और भाषणों तक सीमित रह गया है।


महंत त्यागी जी महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कोई व्यक्ति बेरोजगार रहता है और उसके पास सकारात्मक कार्य नहीं होता, तो वह नशे की ओर आकर्षित होता है। ऐसे में नशा मुक्ति के लिए केवल नारों और अभियानों से काम नहीं चलेगा, बल्कि कठोर कार्रवाई के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराना भी अनिवार्य है, ताकि लोग आत्मनिर्भर बन सकें और समाज मुख्यधारा से जुड़ा रहे।


उन्होंने बताया कि गोरखनाथ युवा वाहिनी संगठन इस दिशा में ठोस पहल कर रहा है। संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं और प्रत्येक जिले में शासन–प्रशासन से समन्वय स्थापित कर गौ सेवा आश्रम खोलने का प्रयास किया जाएगा। इन आश्रमों का उद्देश्य केवल गौ माता की सेवा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क पर घूमने वाले और लावारिस पशुओं को सुरक्षित आश्रय,गांवों में गोबर से खाद, वर्मी कंपोस्ट और अन्य उत्पादों का निर्माण स्थानीय लोगों और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना जैसे कार्य भी किए जाएंगे।


महंत त्यागी जी महाराज ने कहा कि गौ माता की रक्षा सनातन संस्कृति का मूल आधार है। गौ सेवा के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही वे इस विषय पर मुख्यमंत्री, गौ सेवा आयोग एवं शासन-प्रशासन से चर्चा करेंगे, ताकि इस अभियान को व्यापक स्तर पर लागू किया जा सके।


उन्होंने नशा मुक्त समाज, गौ रक्षा, सनातन धर्म, संस्कार एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के युवाओं और आम नागरिकों से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समाज को सही दिशा में ले जाना है तो युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
महंत त्यागी जी महाराज ने आग्रह किया कि जो लोग नशा मुक्ति, गौ सेवा और समाज सेवा के लिए कार्य करना चाहते हैं, वे गोरखनाथ युवा वाहिनी संगठन से जुड़ें और अपने क्षेत्र में इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।
संगठन से जुड़ने के लिए संपर्क करें:
महंत श्री त्यागी जी महाराज ( 9244373590 )
राष्ट्रीय संगठन मंत्री, गोरखनाथ युवा वाहिनी
शनि धाम मुरमुंडा आश्रम, मुरमुंडा
जिला – राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now