दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियो व ब्रेल बुक पर जिले में सराहनीय पहल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षकों की पहल की सराहना की, दिव्यांग शिक्षा और नशा मुक्ति में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया
बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर जिले में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के हित के लिए शिक्षकों द्वारा निर्मित ऑडियो बुक और ब्रेल बुक को लेकर आज जिले के आदरणीय कलेक्टर और डीएम संजय अग्रवाल से टीम ने मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही इस सराहनीय कार्य की जानकारी थी और उन्होंने शिक्षकों की पहल की खुले दिल से सराहना की।
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल दृष्टिबाधित बच्चों के शैक्षिक विकास में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को आगे भी दिव्यांग विद्यार्थियों के हित में कार्य जारी रखने और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियान में भी सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर बिलासपुर जिले की टीम के सदस्य रहे सुशील कुमार पटेल, व्याख्याता मिटठू नवागांव; श्रीमती शांति सोनी, व्याख्याता महमंद; सुश्री चानी एरी, शिक्षक पंधी; और श्रीमती अमरदीप भोगल सशि, जांजी। सभी ने मिलकर तैयार की गई ऑडियो और ब्रेल बुक की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला।
यह पहल जिले में शिक्षा के समावेशी दृष्टिकोण और समाजिक उत्तरदायित्व का उज्जवल उदाहरण बनकर सामने आई है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































