नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री दिव्यांग बच्चों के बीच पहुँचे, परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री दिव्यांग बच्चों के बीच पहुँचे, परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के साथ संवाद किया, उन्हें आत्मविश्वास और उच्च शिक्षा की प्रेरणा दी
नारायणपुर ACGN :-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में छात्रों के बीच अचानक पहुंचे। विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र रंजीत बड्डे सहित अन्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत, हनुमान चालीसा और बस्तर अंचल के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों की मांग पर विद्यालय को एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की।

उन्होंने बच्चों से कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएँ और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। बच्चों को आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च पदों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी शारीरिक कमी से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों पर ईश्वर का विशेष आशीर्वाद होता है।
मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित कर आशीर्वाद दिया। दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुख्यमंत्री श्री साय, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने सराहना की।


परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का शुभारंभ 11 सितंबर 2023 को किया गया था और इसका संचालन जिला खनिज न्यास निधि से हो रहा है। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिससे उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ हो और वे समाज में अपनी भूमिका प्रभावी रूप से निभा सकें। वर्तमान में विद्यालय में 60 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहाँ आडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, विशेष शिक्षा, संगीत, खेलकूद, योग एवं व्यायाम और कंप्यूटर शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now