मुख्यमंत्री ने नारायणपुर-कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पूरी करने के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
एनएच-130डी, बस्तर को महाराष्ट्र से जोड़ते हुए विकास और सुरक्षा को देगा मजबूती
नारायणपुर ACGN :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर-दृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डबल इंजन सरकार के तहत बस्तर अंचल में विकास कार्यों को गति देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। यह मार्ग कोंडागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा स्थित नेलांगुर तक जाता है और आगे महाराष्ट्र में बिंगुंडा, लहरे, धोदराज, भमरगढ़, हेमा, लकासा होते हुए आलापल्ली में एनएच-353डी से जुड़ता है। इस मार्ग के बनने से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
नेशनल हाईवे 130-डी की कुल लंबाई 195 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 122 किलोमीटर छत्तीसगढ़ राज्य में आता है। कोंडागांव से नारायणपुर तक लगभग 50 किलोमीटर, नारायणपुर से कुतुल तक लगभग 50 किलोमीटर और कुतुल से नेलांगुर तक 21.5 किलोमीटर की दूरी है। इस सड़क के पूर्ण होने से बस्तर अंचल में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से अबूझमाड़ क्षेत्र में फॉरेस्ट क्लीयरेंस और निर्माण अनुमति मिलने के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी केवल एक सड़क नहीं, बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग है। यह मार्ग बस्तर के लोगों को सीधे लाभ देगा और छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र को जोड़ने के साथ क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति और निवेश को नई दिशा देने में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।”
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






