नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास की समीक्षा की – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास की समीक्षा की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


रायपुर ACGN :-केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्य सचिव श्री विकासशील सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप एक विशेष नीति तैयार की जाएगी, जिससे फसल विविधिकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों को पतला, सुगंधित धान, पॉम ऑयल और मखाना जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया।
मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छोटे किसानों को कृषि के अलावा पशुपालन, मत्स्यपालन और वानिकी जैसी सहायक गतिविधियों में जोड़ा जाएगा। फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन को मजबूत करने, कृषि यंत्रों के वितरण और प्रधानमंत्री धन-धान्य जिला योजना की समीक्षा भी बैठक में की गई।
रोजगार और स्वावलंबी ग्राम पंचायत पर जोर


श्री चौहान ने ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन की सफलता और बजट में स्वीकृत अतिरिक्त निधि पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश में तेजी से बन रहे आवास निर्माण को अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया। “दो साल में 8.41 लाख आवास निर्माण पूर्ण किए गए हैं और 17.60 लाख आवास निर्माण में प्रगति पर है,” उन्होंने कहा।
मंत्री ने मोर गांव मोर पानी महाअभियान, लखपति दीदी पहल, जल संरक्षण, प्रशिक्षण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और नवाचार जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बस्तर संभाग में लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए और स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जाए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्र सरकार से मिली तत्परता के कारण छत्तीसगढ़ में कृषि एवं ग्रामीण विकास में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय दिशा-निर्देशों से राज्य में आजीविका, रोजगार और ग्रामीण समृद्धि के लक्ष्य और सशक्त होंगे।
मुख्य बिंदु:
छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुसार विशेष कृषि नीति तैयार।
फसल विविधिकरण और किसानों की आय में वृद्धि पर जोर।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना और अन्य योजनाओं की समीक्षा।
बस्तर सहित पूरे राज्य में लंबित विकास कार्यों के लिए विशेष रणनीति।
ग्रामीण महिलाओं को स्वसहायता समूहों के माध्यम से सशक्त बनाने पर ध्यान।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता न्यूज वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now