नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईजी निरीक्षण में सशक्त मोबाइल एप से तीन चोरी के वाहन चिन्हित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईजी निरीक्षण में सशक्त मोबाइल एप से तीन चोरी के वाहन चिन्हित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

थाना तोरवा और तारबहार में लावारिस वाहनों की जांच, रायपुर और चकरभाठा थानों में दर्ज निकले चोरी के मामले

बिलासपुर ACGN :- जिला बिलासपुर रेंज में नवीन पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा गुरुवार को थाना तोरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चोरी गए वाहनों की पतासाजी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित सशक्त मोबाइल एप का जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को उपयोग कराकर उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।


निरीक्षण के समय थाना तोरवा परिसर में खड़ी एक लावारिस मोटर साइकिल को सशक्त मोबाइल एप के माध्यम से सर्च किया गया, जिसमें स्कूटी प्लेजर क्रमांक सीजी 04 सीएक्स 7848 के संबंध में जानकारी सामने आई कि यह वाहन जिला रायपुर के थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक 780/2022 में चोरी गई मशरूका है। इसी तरह एक अन्य दोपहिया वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमबी 2782 के संबंध में जांच करने पर यह पाया गया कि इसके चोरी होने का मामला जिला रायपुर के गंज थाना में अपराध क्रमांक 15/2025 के तहत पंजीबद्ध है।
इसके अलावा थाना तारबहार बिलासपुर में भी सशक्त मोबाइल एप के माध्यम से लावारिस खड़ी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 10 ईडी 6156 की जांच की गई, जिसमें यह सामने आया कि उक्त वाहन के चोरी होने का प्रकरण थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 435/2023 के अंतर्गत दर्ज है।


इस प्रकार पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन पर थाना तोरवा से दो और थाना तारबहार से एक लावारिस वाहन के संबंध में रायपुर जिले एवं थाना चकरभाठा बिलासपुर में पूर्व से अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सशक्त मोबाइल एप के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए ताकि चोरी गए वाहनों की शीघ्र पहचान और बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित थानों को तत्काल सूचना प्रेषित कर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सशक्त मोबाइल एप के माध्यम से चोरी के मामलों में तेजी से कार्रवाई संभव हो पा रही है और आने वाले समय में इसके व्यापक उपयोग से अपराध नियंत्रण में और मजबूती आएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now