नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शहीद दिवस पर हसदेव ताप विद्युत गृह में दो मिनट का मौन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया शहीदों का स्मरण
कोरबा ACGN :- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

इस दौरान संयंत्र परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एचके सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को भावपूर्ण नमन किया।


एचटीपीएस के विभिन्न वृत्त एवं कार्यालयों में भी शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीदों का बलिदान देश की स्वतंत्रता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now