नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सेतगंगा में किसानों को अपने ही पैसे के लिए हो रही परेशानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सेतगंगा में किसानों को अपने ही पैसे के लिए हो रही परेशानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नया पासबुक बनवाने के नाम पर 150 रुपए वसूली का आरोप, अव्यवस्थाओं से जूझ रहे अन्नदाता
मुंगेली ACGN :- शासन द्वारा धान खरीदी के लिए किसानों को सुविधाजनक और सुचारू व्यवस्था देने के दावे जमीनी हकीकत में खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सेतगंगा में देखने को मिला, जहां किसानों को अपने ही पैसे निकालने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधन पर समय पर बैंक नहीं खोलने और बुनियादी व्यवस्थाओं की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं।
किसानों का कहना है कि नया पासबुक बनवाने के नाम पर उनसे 150 रुपए लिए जा रहे हैं, जबकि इस संबंध में स्पष्ट नियमों की जानकारी नहीं दी जा रही। बैंक में पहुंचने वाले किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन न तो बैठने की कोई समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बुजुर्ग और दूर-दराज के गांवों से आए किसानों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय किसानों का आरोप है कि बैंक अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही के कारण उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अपनी समस्याएं लेकर किसान किससे शिकायत करें, यह भी स्पष्ट नहीं है। बैंक में न तो कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही जिम्मेदार अधिकारी किसानों को संतोषजनक जवाब दे रहे हैं।
किसानों का कहना है कि धान खरीदी के बाद समय पर भुगतान और सरल बैंकिंग प्रक्रिया की बातें केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं। जमीनी स्तर पर अन्नदाता आज भी अव्यवस्था और अनदेखी का शिकार हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि उन्हें अपने ही पैसे के लिए परेशान न होना पड़े।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now