नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पाली महोत्सव-2026 में होगी ‘चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पाली महोत्सव-2026 में होगी ‘चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महाशिवरात्रि के अवसर पर पाली से चैतुरगढ़ तक रोमांचक रेस, विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार घोषित


कोरबा ACGN :-कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 15 और 16 फरवरी 2026 को दो दिवसीय पाली महोत्सव का भव्य आयोजन ग्राम केराझरिया पाली स्थित महोत्सव ग्राउंड में किया जा रहा है। स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोत्सव के पहले दिन 15 फरवरी को ‘पाली चैतुरगढ़ थंडर राइड 2026’ साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह रेस पाली से प्रारंभ होकर चैतुरगढ़ तक संपन्न होगी, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान के लिए 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा चौथे और पांचवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि अगले दो प्रतिभागियों को सांत्वना नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से 13 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी दीनू पटेल के मोबाइल नंबर 7067747300 तथा सहायक खेल अधिकारी राम कृपाल साहू के मोबाइल नंबर 9074668699 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now