नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता के विचारों को किया स्मरण
रायपुर ACGN :-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के जरिए यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और नैतिक बल से जीवन की हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं तथा हमें सत्य, संयम और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now