नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647 9817119303 948009 

भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त
जेजे एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज
बिलासपुर,  थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दिनांक 30.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन लगाकर उन्हें नशे का आदी बना रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई।
मौके पर पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे भाग निकले, जबकि एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (उम्र 25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई
400 नग Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शीशी (10 ml)
Buprenorphine & Naloxone Tablets (नशीली दवाइयाँ)

इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज, नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ, नकद 700 रुपये
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा उपरोक्त नशीली दवाओं एवं इंजेक्शनों को आपस में मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराने के उद्देश्य से उपयोग किया जा रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर एवं जानलेवा दुष्प्रभाव पड़ सकते थे। आरोपी का यह कृत्य बालकों के जीवन, सुरक्षा एवं भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।
प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध—
🔹 धारा 77 जेजे एक्ट (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम)
🔹 धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता (BNS)
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, नशे से संबंधित गतिविधि अथवा अवैध दवाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now