नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन, तोरवा एवं रक्षित केंद्र का निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन, तोरवा एवं रक्षित केंद्र का निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह रहे साथ
थानों की व्यवस्थाओं में सुधार व संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

बिलासपुर, 30 जनवरी 2026/
आज दिनांक 30/01/2026 को पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा जिले के थाना सिविल लाइन एवं तोरवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सुश्री अंशिका जैन भी उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। थानों के अभिलेखों एवं रजिस्टरों का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन एवं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देशित किया कि थाना आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।


निरीक्षण के दौरान थानों में ‘अनुभव’ अभियान के अंतर्गत फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड लगाए जाने तथा चोरी हुए वाहनों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए ‘सशक्त’ ऐप में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
थाना सिविल लाइन एवं थाना तोरवा के निरीक्षण उपरांत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र बिलासपुर का भी भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माणाधीन रक्षित निरीक्षक कार्यालय की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य रेंज में पदस्थापना के पश्चात जिले की पुलिसिंग व्यवस्था, थानों की कार्यप्रणाली तथा पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को समझना है, साथ ही पुलिस बल को फरियादियों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना भी प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले के थानों एवं पुलिस बल को हाईटेक, मोबाइल ऐप एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना उनकी प्राथमिकता है, जिस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही फील्ड में देखने को मिलेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए व्यवस्था सुधार एवं तकनीकी उन्नयन संबंधी सभी निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now