नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज मुंगेली की मशाल रैली, हजारों ने किया आक्रोश व्यक्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज मुंगेली की मशाल रैली, हजारों ने किया आक्रोश व्यक्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

मुंगेली, 29 जनवरी 2026/ACGN: UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज मुंगेली में भारी आक्रोश और चेतना का ज्वार देखने को मिला। आज समाज ने अपनी एकजुटता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ एक विशाल एवं ऐतिहासिक मशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, युवा और मातृशक्ति ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।


मशाल रैली महाराणा प्रताप चौक, पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर स्वर्ण स्तम्भ तक निकाली गई। रैली के दौरान समाज के विभिन्न प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने UGC बिल को समाज के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे काला कानून करार दिया और तीखे शब्दों में इसकी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल सामाजिक संतुलन, समान अवसर और शैक्षणिक न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार करता है और समाज इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।


वक्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बिल समाज में असमानता को बढ़ावा देगा और देश की शिक्षा व्यवस्था तथा सामाजिक समरसता पर गंभीर प्रभाव डालेगा। समाज ने दो टूक शब्दों में कहा कि अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ वह पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।
रैली के समापन पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी को सवर्ण समाज मुंगेली द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12 बजे विशाल संख्या में एकत्र होकर एक शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी। इसके बाद ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा।


इस अवसर पर समाज ने सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक भूमिका निभाएं।
मशाल रैली में उमड़ा जोश, एकता और जागरूकता का दृश्य आने वाले आंदोलन की व्यापकता और दृढ़ संकल्प का स्पष्ट संकेत देता है।

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now