नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना उरगा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

थाना उरगा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647 9817119303 948009

पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और लाखों रुपये की चोरी की सामग्री बरामद की

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए विद्युत केबल चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया।
दिनांक 27.01.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उरगा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि वे वैष्णव ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर हैं। कंपनी ने ग्राम लबेद में आरडीएसएस योजना अंतर्गत विद्युत विभाग का केबल कन्वर्ज़न कार्य किया था। कार्य पूर्ण होने के बाद सभी सामग्री ग्राम लबेद स्थित गोदाम में रखी गई थी।
दिनांक 26.01.2026 की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम से लगभग 400 मीटर एल्यूमिनियम केबल (70 स्क्वायर) जिसकी कीमत लगभग ₹80,400/- है और 400 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार जिसकी कीमत लगभग ₹1,33,000/- है, चोरी कर ली।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस और 111(2), 317(4) बीएनएसएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य और संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने एक संगठित गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 12 AU 1442 को रोककर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने चोरी स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा एल्यूमिनियम केबल और तार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की सूची (कुल 06):
मदन अग्रवाल, पिता स्वर्गीय बालक राम अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोरकोमा रोड, झगरहा, थाना सिविल लाइन रामपुर – मुख्य आरोपी
सुरेश कुमार सोहा, पिता दारा सिंह सोहा, उम्र 34 वर्ष, निवासी जलालपुर, जिला जींद (हरियाणा)
संजय मंडावर, पिता शूरवीर राम मंडावर, उम्र 28 वर्ष, निवासी थाना सदर, जिला रोहतक (हरियाणा)
सचिन बागड़ी, पिता प्रेम सिंह बागड़ी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जिला रोहतक (हरियाणा)
अर्जुन गोड़, पिता परशराम गोड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
सागर कुमार बरेठ, पिता देवनारायण बरेठ, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्युत संपत्ति की चोरी और संगठित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चोरी संबंधी सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now