नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को जगदलपुर दौरे पर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को जगदलपुर दौरे पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जगदलपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ में होंगी शामिल, प्रशासनिक तैयारियां तेज
जगदलपुर | ACGN:- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी 2026 को बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इसी कड़ी में मुख्य सचिव विकास शील ने राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए


मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चिकित्सा सुविधा आवागमन प्रोटोकॉल और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए वहीं रायपुर कलेक्टर को भी समन्वय और प्रबंधन से जुड़े दिशा निर्देश दिए गए
बैठक में जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है ताकि बस्तर पंडुम का यह आयोजन ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now