राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजने का लिया संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजने का लिया संकल्प
कोरबा ACGN:- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कोरबा के ऐतिहासिक गांधी चौक में गरिमामय वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, वहीं आम नागरिकों की भी उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।


ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के प्रति निरंतर संघर्ष का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल मूल्यों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और प्रतिबद्धता को दोहराया। गांधी चौक देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रमय हो गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें हर वर्ग के नागरिकों ने गणतंत्र दिवस की गरिमा को बनाए रखा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


