नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजभवन में शिक्षा सेवा का सम्मान, शांति सोनी सहित दर्जनों शिक्षक हुए अलंकृत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजभवन में शिक्षा सेवा का सम्मान, शांति सोनी सहित दर्जनों शिक्षक हुए अलंकृत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ब्रेल पुस्तकों और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स का लोकार्पण, दिव्यांग शिक्षा को मिला नया आयाम

रायपुर | ACGN:- दिव्यांगजनों के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन राजभवन सिविल लाइन में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया जहां महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से दो महत्वपूर्ण ब्रेल पुस्तकों दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानी एवं छत्तीसगढ़ के वीर का विधिवत विमोचन किया गया इसी मंच से दृष्टिबाधित बच्चों के लिए तैयार की गई 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स का भी लोकार्पण हुआ जिसने समावेशी शिक्षा की अवधारणा को सशक्त रूप प्रदान किया

इन ऑडियो बुक्स में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के समस्त विषयों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष प्लेलिस्ट सरगुजिया कहानियां छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी में सामान्य ज्ञान हल्बी पंजाबी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में सामग्री महिला सशक्तिकरण दिव्यांगजनों के लिए सरकारी योजनाओं और सहायता संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल है यह संपूर्ण सामग्री वर्ल्ड ऑडियो बुक यूट्यूब चैनल पर एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई है

कार्यक्रम के दौरान इस जनसेवा अभियान में योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया बिलासपुर जिले से व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमंद विकासखंड बिल्हा सुशील पटेल व्याख्याता शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिट्ठूनवागांव शिक्षिका चानी ऐरी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंधी एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती अमरदीप भोगल शासकीय प्राथमिक शाला जांजी को विशेष रूप से सम्मान मिला

इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़े सेजेस राजिम अनिल कुमार अवस्थी शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय अमलीपदर संतोष कुमार तारक शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुक्लाभाठा मैनपुर के शारदा प्रीति शांडिल्य ज्योति सराफ शिव कुमार बंजारे समीक्षा गायकवाड़ चंचला चन्द्रा रश्मि वर्मा रिंकल बग्गा कमलेश कुमार लांझे हिम कल्याणी सिन्हा ज्योति बनाफर दीपा महार महेन्द्र कुमार चन्द्रा ममता सिंह बिसेलाल गायकवाड़ ब्रजेश्वरी रावटे मंजू साहू वर्षा जैन बलराम नेताम रजनी शर्मा परवीन दिवाकर वीरेन्द्र कुमार अमित कुमार उइके लक्ष्मण बांधेकर सहित अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया
राज्यपाल रमेन डेका ने इस अभिनव पहल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ब्रेल पुस्तकों और ऑडियो बुक्स के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ज्ञान के नए द्वार खोले गए हैं यह केवल शिक्षा नहीं बल्कि संवेदनशील सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है उन्होंने कहा कि इस मॉडल को अन्य राज्यों तक भी पहुंचाया जाएगा ताकि देशभर के दृष्टिबाधित विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now