नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अरुण मिश्रा को मिला उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अरुण मिश्रा को मिला उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा जिले के मुख्य समारोह में नगर पालिका निगम कोरबा के कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारी अरुण मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री टंकराम वर्मा, खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, के करकमलों से प्रदान किया गया।


सम्मान समारोह के दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने अरुण मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी ही शासन की योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया गया कार्य ही किसी कर्मचारी की वास्तविक पहचान होता है।
अरुण मिश्रा को यह पुरस्कार नगर निगम के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में उनकी निरंतर सक्रियता, नागरिक सुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता, कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता तथा जनहित के कार्यों में सकारात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके कार्य व्यवहार और अनुशासन को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में भी विशेष प्रशंसा देखी गई।


मुख्य समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने अरुण मिश्रा को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मान प्राप्त करते हुए अरुण मिश्रा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का माध्यम है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।


यह सम्मान न केवल एक कर्मचारी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नगर पालिका निगम कोरबा के समस्त कर्मचारियों के कार्यों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी मानी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now