नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर व आवास में किया ध्वजारोहण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर व आवास में किया ध्वजारोहण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

77वें गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दायित्वों के जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन का दिया संदेश

कोरबा, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अपने कलेक्टर आवास में भी ध्वजारोहण किया।

इसी क्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


ध्वजारोहण उपरांत कलेक्टर श्री दुदावत ने जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, भाषण एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दी गईं।


कलेक्टर श्री दुदावत ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन भारत में संविधान लागू हुआ था, जिसने देश को एक सशक्त, लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न्याय, समानता, स्वतंत्रता और समावेशिता के मूल सिद्धांतों पर आधारित है, जिसे हमें अपने जीवन और कार्य व्यवहार में अपनाना चाहिए।


उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि सरकार और आम जनता की जो अपेक्षाएं प्रशासन से हैं, उन्हें पूरा करने में सभी को शत-प्रतिशत सहभागिता निभानी होगी। साथ ही शासकीय योजनाओं का बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन कर आमजन तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री तुला राम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में  इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने के स्मरण का दिन है, जो देश के लोकतंत्र, न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा करता है। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने का आह्वान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now