नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एकलव्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एकलव्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ, प्रतियोगिताओं से किया गया प्रोत्साहित

मुंगेली ACGN :- पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जनवरी 2026 को कलेक्टर के मार्गदर्शन में विकासखंड लोरमी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में राष्ट्रीय बालिका दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती देना रहा।


राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिता शामिल रही। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं समाज में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से उपस्थित विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मुंगेली डॉ. शीला साहा, विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार तंवर, बीएमओ लोरमी डॉ. जी.एस. दाऊ, पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार खैरवार, महिला एवं बाल विकास विभाग से गोपाल लांजी, आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. अखिलेश कुमार बंजारे, सरस्वती बघेल सहित समस्त अध्यापकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now