नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गजरा स्टेडियम के पास बन रहे पहले मंगल भवन के निर्माण पर विवाद, महिलाओं ने रोका कार्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गजरा स्टेडियम के पास बन रहे पहले मंगल भवन के निर्माण पर विवाद, महिलाओं ने रोका कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

96 लाख की लागत से बन रहा नगर का पहला मंगल भवन, नगर पालिका का दावा—एसईसीएल से एनओसी के बाद शुरू हुआ कार्य

कोरबा: नगर पालिका बांकी मोंगरा द्वारा नगरवासियों की सुविधा के लिए गजरा स्टेडियम के पास 96 लाख रुपये की लागत से नगर के पहले मंगल भवन के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन विगत 8 जनवरी को धूमधाम से किया गया था। इसके पश्चात भूमि समतलीकरण का कार्य जेसीबी मशीन के माध्यम से किया जा रहा था।


गुरुवार को नींव डालने का कार्य चल रहा था, इसी दौरान ग्राम गजरा की कुछ महिलाएं निर्माण स्थल पर पहुंचीं और जेसीबी मशीन के सामने बैठकर कार्य रुकवा दिया। अचानक उत्पन्न हुए हालात को देखते हुए नगर पालिका अमला सक्रिय हुआ और दल-बल के साथ बांकी मोंगरा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह निर्माण कार्य एसईसीएल से विधिवत एनओसी प्राप्त करने के बाद शुरू किया गया है और यह लोगों की सुविधाओं के विस्तार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में इस निर्माण कार्य को रोका नहीं जाएगा।
अधिकारी का कहना है कि निर्माण स्थल एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि है, ऐसे में विवाद किसने और क्यों खड़ा किया, यह जांच का विषय है। चूंकि एसईसीएल भी एक सरकारी उपक्रम है, ऐसे में सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न होना गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अब यह देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस विवाद को किस तरह सुलझाते हैं और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जाता है या नहीं।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now