गणतंत्र दिवस पर कटघोरा में विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को मिलेगा मंच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
एसडीएम तन्मय खन्ना और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी को होगा आयोजन
कोरबा : कटघोरा तहसील के माननीय एसडीएम तन्मय खन्ना एवं कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पुनीत एवं पावन अवसर पर एक विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता कटघोरा नगर सहित पूरे अंचल के बालक-बालिकाओं एवं युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।
आयोजकों के अनुसार यह दौड़ प्रतियोगिता न केवल शरीर को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि प्रतिभागियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने और आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगी। विशेष रूप से शासकीय नौकरी, पुलिस, फॉरेस्ट एवं मिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के लिए यह प्रतियोगिता वरदान और मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कटघोरा थाना प्रभारी द्वारा लगातार पत्रकार बंधुओं, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, छात्र-छात्राओं, शहरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक संख्या में धावक समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क प्रतियोगिता में भाग लें। यह आयोजन राष्ट्र के नाम समर्पण भाव से समर्पित किया गया है।
इसी क्रम में 26 जनवरी को देश के शहीदों के सम्मान में TFT राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें इच्छुक प्रतिभागी उपस्थित होकर अपनी गायन प्रस्तुति दे सकते हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता हूं वेब पोर्टल हजूर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






