राज्यपाल से रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला की सौजन्य भेंट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लोक भवन में हुई मुलाकात, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा पर हुई चर्चा
रायपुर ACGN:- राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन, रायपुर में रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल को रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने को लेकर किए जा रहे प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने रायपुर शहर को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर भी चर्चा की।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभावनाओं के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ बेहतर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रायपुर में पुलिस प्रशासन जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रभावी, निष्पक्ष और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करेगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






