नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक वर्ष बढ़ी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक वर्ष बढ़ी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा से किसानों और निर्यातकों को राहत

रायपुर: राजधानी रायपुर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चावल निर्यातकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी शुल्क में दी जा रही छूट की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से चावल निर्यातकों के साथ-साथ किसानों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। दंतेवाड़ा सहित बस्तर अंचल में ऑर्गेनिक चावल की खेती की जा रही है, जिसे और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि विविधता और परंपरागत खेती प्रदेश को वैश्विक पहचान दिलाने की क्षमता रखती है।


मुख्यमंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दूसरे संस्करण को छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 12 देशों के खरीदारों और 6 देशों के दूतावास प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को यूं ही “धान का कटोरा” नहीं कहा गया है, यहां हजारों किस्म की धान प्रजातियां उगाई जाती हैं। सरगुजा अंचल के सुगंधित जीराफूल और दुबराज चावल की खुशबू और गुणवत्ता आज भी देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ से वर्तमान में लगभग 90 देशों को करीब एक लाख टन चावल का निर्यात किया जा रहा है। राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे चावल प्रसंस्करण और निर्यात को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्यातक लंबे समय से मंडी शुल्क में छूट की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने समझते हुए एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाया है।


मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की जा रही खरीदी व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। पिछले वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी और इस वर्ष इसमें और वृद्धि की संभावना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।


इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने चावल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न किस्मों के चावल, क्षेत्र विशेष में उत्पादित प्रजातियों, उत्पादन में हो रहे नवाचारों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयासों से चावल की उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, एपिडा के चेयरमैन अभिषेक देव, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कांति लाल, राम गर्ग सहित देशभर से आए राइस मिलर्स, चावल व्यवसायी और स्टेकहोल्डर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

समाचार क्रमांक 09 /26

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now