नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़कों पर मनमानी करने वालों की अब खैर नहीं! नाबालिगों की ड्राइविंग पर माता-पिता भी आएंगे कार्रवाई के दायरे में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़कों पर मनमानी करने वालों की अब खैर नहीं! नाबालिगों की ड्राइविंग पर माता-पिता भी आएंगे कार्रवाई के दायरे में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

स्टंटबाजी, गलत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस का सख्त पहरा, 54 मामलों में नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई, 83 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूल; गलत दिशा में वाहन चलाने के 23,772 मामलों में 78 लाख 28 हजार 500 रुपये का समन शुल्क।

बिलासपुर ACGN:- शहर की सड़कों को कुछ लोगों ने मानो अपनी मनमानी का मैदान समझ लिया है। कहीं तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने का जुनून, कहीं सड़क पर स्टंटबाजी तो कहीं गलत दिशा से वाहन निकालकर दूसरों की जान जोखिम में डालने की प्रवृत्ति। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के कारण न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि कभी भी गंभीर सड़क दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। अब ऐसे लोगों पर बिलासपुर यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। खास बात यह है कि कार्रवाई का दायरा केवल वाहन चलाने वाले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नाबालिग बच्चों को वाहन सौंपने वाले माता-पिता और वाहन मालिक भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस प्रत्यक्ष निगरानी के साथ आईटीएमएस कैमरों और नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम के माध्यम से भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रख रही है। इसके अलावा बैनर, पोस्टर, तख्तियों और यातायात जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
इसके बावजूद कुछ वाहन चालक यातायात नियमों को गंभीरता से लेने के बजाय अपनी मनमानी को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषकर कुछ युवाओं द्वारा बाइक और अन्य वाहनों से स्टंटबाजी, तेज रफ्तार तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे कृत्य केवल चालक की जान को खतरे में नहीं डालते, बल्कि सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।


इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई है। कैमरों में नियमों का उल्लंघन दर्ज होने पर संबंधित वाहन चालकों को नोटिस जारी कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्टंटबाजी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर सार्वजनिक सड़क पर जानलेवा स्थिति पैदा करने वालों के विरुद्ध जरूरत पड़ने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी।
नाबालिगों की वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर भी पुलिस की नजर
बिलासपुर में नाबालिग बच्चों द्वारा स्कूटी, बाइक और बुलेट जैसे वाहनों को चलाते हुए घूमने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने संबंधित वाहन और चालकों की पहचान कर उन्हें थाने तक पहुंचाया। इसके बाद बच्चों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई और यातायात नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इस संबंध में 54 प्रकरण बनाए गए तथा चालानी कार्रवाई के माध्यम से 83 हजार 500 रुपये समन शुल्क जमा कराया गया।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने देना केवल एक छोटी सी लापरवाही नहीं है। यह उनके साथ-साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकता है। इसलिए वाहन मालिकों और अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
गलत दिशा में वाहन चलाने के 23,772 मामले, लाखों का समन शुल्क
यातायात नियमों की अनदेखी का एक गंभीर पहलू गलत दिशा में वाहन चलाना भी है। थोड़ी दूरी बचाने या जल्दबाजी के चक्कर में कुछ वाहन चालक सामने से आने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा कर देते हैं। बिलासपुर यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार गलत दिशा में वाहन चलाने के 23,772 मामलों में कार्रवाई करते हुए 78 लाख 28 हजार 500 रुपये का समन शुल्क जारी कर जमा कराया गया है।
वहीं सड़क पर स्टंटबाजी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आम नागरिकों के सुरक्षित आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध 21 प्रकरणों में सख्त कार्रवाई कर मामले न्यायालय भेजे गए। पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा ऐसे मामलों में आर्थिक दंड भी लगाया गया है।
अब अभिभावकों को भी समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी
यातायात पुलिस ने नाबालिग बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को भी गंभीरता से समझाइश दी है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें। बच्चों के जिद करने या थोड़ी दूरी तक वाहन चलाने की बात कहने पर उन्हें बिना लाइसेंस वाहन सौंपना भारी पड़ सकता है। यदि नाबालिग किसी वाहन को चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो संबंधित वाहन मालिक और अभिभावकों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
बिलासपुर यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने की अनुमति न दें। अपने वाहन की चाबी बच्चों के हाथों में सौंपने से पहले यह जरूर सोचें कि आपकी छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
दरअसल, सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। यातायात व्यवस्था तभी बेहतर हो सकती है, जब वाहन चालक स्वयं नियमों का पालन करें और अभिभावक भी अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सजग रहें। सवाल सिर्फ चालान और जुर्माने का नहीं, बल्कि उन अनमोल जिंदगियों का है, जो सड़क पर किसी दूसरे की लापरवाही के कारण खतरे में पड़ सकती हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके आसपास घटित होने वाली महत्वपूर्ण खबरों, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। आपकी आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now