जनजातीय गौरव दिवस पर 32 जिलों में सजेगा आयोजन का मंच – जानिए आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा में होंगे मुख्य अतिथि; राज्य शासन ने जारी की सूची।
रायपुर ACGN:- जनजातीय समाज के गौरव, संस्कृति और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी निर्धारित जिला मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा, जबकि प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 16 से 18 नवंबर 2026 तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन आयोजनों के लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 32 जिलों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
जारी सूची के अनुसार, बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बालोद में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसी तरह कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, गरियाबंद में दयालदास बघेल, मुंगेली में लखन लाल देवांगन, राजनांदगांव में श्याम बिहारी जायसवाल और धमतरी में टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
अन्य जिलों में जशपुर में मंत्री ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में गजेन्द्र यादव, सक्ती में गुरु खुशवंत साहेब और नारायणपुर में राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सांसदों को भी विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पाण्डेय, सरगुजा में चिंतामणि महाराज, महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा में कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सुकमा में महेश कश्यप, कांकेर में भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में देवेंद्र प्रताप सिंह और बेमेतरा में लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसी क्रम में बीजापुर में विधायक विक्रम उसेंडी, कोंडागांव में लता उसेंडी, बस्तर में किरण देव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्रणव कुमार मरपच्ची और सूरजपुर में भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि होंगे।
राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित जिलों में कार्यक्रमों का निर्धारण मुख्य अतिथि के परामर्श से किया जाए। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजन की आवश्यक तैयारियां और अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के इतिहास, परंपराओं, संस्कृति, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। अब देखना होगा कि प्रदेश के जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और उनके विकास से जुड़े मुद्दों को कितनी प्रमुखता से सामने ला पाते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































