नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे अरुण साव का भव्य स्वागत – तीन शहरों की उपलब्धि पर स्वच्छता दीदियों ने मनाया जश्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे अरुण साव का भव्य स्वागत – तीन शहरों की उपलब्धि पर स्वच्छता दीदियों ने मनाया जश्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय सम्मान मिलने के बाद विमानतल पर उमड़ा उत्साह; उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले -सफाई मित्रों और नागरिकों की भागीदारी से मिली यह सफलता।

रायपुर ACGN:- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के प्रतिनिधिमंडल का नई दिल्ली से रायपुर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण कर लौटे उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव सहित तीनों नगरीय निकायों के प्रमुखों के अभिनंदन के लिए रायपुर विमानतल पर सैकड़ों की संख्या में स्वच्छता दीदियां, अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। पारंपरिक लोक नृत्य, बाजे-गाजे और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष वंदना जेंड्रे का भी अभिनंदन किया गया। तीनों निकायों के कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इस सम्मान को सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।
रायपुर लौटने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीनों शहरों को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने लगातार दूसरे वर्ष अपनी राष्ट्रीय पहचान कायम रखी है। लगातार दो वर्षों तक तीन-तीन नगरीय निकायों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में हो रहे निरंतर सुधार, प्रतिबद्धता और प्रभावी प्रयासों का प्रमाण है।


उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सफाई मित्रों के अथक परिश्रम, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई मित्र प्रतिदिन शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान के बिना इस तरह की उपलब्धियां हासिल करना संभव नहीं है।
श्री साव ने विशेष रूप से प्रदेश की 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में उनकी भूमिका बेहद अहम है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान स्वच्छता दीदियों के परिश्रम और समर्पण का भी सम्मान है।


उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल कुछ शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और सुविधापूर्ण बनाना है। रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।
लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान
स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा, बिलासपुर और रायपुर ने इस वर्ष भी अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पिछली बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बिल्हा ने अपनी श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं बिलासपुर ने तीन लाख से दस लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार बिलासपुर ने देश के सबसे स्वच्छ रीवर फ्रंट वाले शहरों में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी पहचान बरकरार रखी है।
इसी तरह स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ का ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ पुरस्कार मिला था, जबकि इस बार रायपुर को राज्य के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
लगातार मिल रहे राष्ट्रीय सम्मानों से छत्तीसगढ़ में शहरी स्वच्छता के प्रयासों को नई पहचान मिली है। हालांकि इन उपलब्धियों की असली मजबूती तभी बनी रहेगी, जब शहरों में सफाई व्यवस्था नियमित और प्रभावी रहेगी, कचरे का उचित प्रबंधन होगा तथा आम नागरिक भी स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारी मानकर इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now