नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांच साल तक पुलिस को देते रहे चकमा! आखिर सिरगिट्टी में दबोचे गए हत्या के प्रयास के तीन फरार आरोपी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पांच साल तक पुलिस को देते रहे चकमा! आखिर सिरगिट्टी में दबोचे गए हत्या के प्रयास के तीन फरार आरोपी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
 

वर्ष 2021 में बिनेका गांव में हत्या की नीयत से मारपीट और बलवा करने का आरोप, ठिकाने बदलकर बच रहे थे गिरफ्तारी से; मल्हार पुलिस ने तीनों को पकड़ा, चार स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली।

बिलासपुर ACGN:- अपराध करने के बाद वर्षों तक पुलिस की गिरफ्त से बचते रहे आरोपियों के लिए आखिरकार पांच साल का फरारी समय भारी पड़ गया। बिलासपुर जिले की मल्हार पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा के पांच साल पुराने मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के विरुद्ध लंबित चार स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला 9 मार्च 2021 का है। ग्राम बिनेका में ओमप्रकाश कुर्रे, उसके पुत्र लव कुर्रे और राजेश कुर्रे ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी रामेश्वर कोसले एवं अन्य लोगों के साथ कथित रूप से हत्या करने की नीयत से मारपीट की थी। इस दौरान बलवा करते हुए लोगों को गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं। घटना की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 94/2021 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी।
घटना के बाद से ही तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन लंबे समय तक उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह ने शीघ्र पतासाजी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में चौकी मल्हार पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पुराने प्रकरण की डायरी की समीक्षा करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी सिरगिट्टी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी और पांच वर्षों से फरार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश कुर्रे पिता सुकुल कुर्रे, उम्र 55 वर्ष, लव कुर्रे पिता ओमप्रकाश कुर्रे, उम्र 30 वर्ष तथा राजेश कुर्रे पिता ओमप्रकाश कुर्रे, सभी निवासी ग्राम बिनेका, चौकी मल्हार शामिल हैं।
पुलिस की कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि इन आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2018 से संबंधित अन्य मामलों में कुल चार स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इन चारों वारंटों की भी तामिली की। इसके बाद तीनों आरोपियों को चौकी मल्हार लाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई और अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पांच साल पुराने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों की तामिली को मल्हार पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। लंबे समय से कानून की पकड़ से बाहर रहे आरोपियों तक पुलिस का पहुंचना यह भी दर्शाता है कि पुराने आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now