नहर किनारे चल रहा था चिट्टे का कारोबार! पुलिस की घेराबंदी में तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹3.97 लाख का माल जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड पर हेरोइन बेचने की तैयारी में थे आरोपी, 12.06 ग्राम चिट्टा, तीन मोबाइल, नकदी और स्कूटी जब्त; तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड।
दुर्ग ACGN:- नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दुर्ग जिले की खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड पर कथित रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन सहित कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड पर कुछ व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू (27 वर्ष), निवासी सेक्टर-01, क्रॉस स्ट्रीट, क्वार्टर नंबर 05/बी, भिलाई भट्ठी क्षेत्र, मोंटी अरोरा (32 वर्ष), निवासी एलआईजी 01/825, हाउसिंग बोर्ड भिलाई तथा मोहम्मद आफताब (24 वर्ष), निवासी सेक्टर-02, जामुल के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बिक्री के उद्देश्य से रखा गया 12.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 90 हजार रुपये, 16 हजार 100 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 07 BG 2789, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त की गई। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत 3 लाख 97 हजार 400 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता का रिकॉर्ड सामने आया है। पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू के विरुद्ध भिलाई भट्ठी और मोहन नगर थाने में पूर्व प्रकरण दर्ज होने की जानकारी दी गई है। वहीं मोंटी अरोरा के विरुद्ध मोहन नगर, जामुल और भिलाई भट्ठी थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत पूर्व मामले दर्ज बताए गए हैं।
इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 के तहत धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास मादक पदार्थों की बिक्री, नशे के अवैध कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
अब देखने वाली बात होगी कि इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों तक पुलिस की जांच कितनी दूर पहुंचती है और क्षेत्र में इस अवैध गतिविधि पर कितना प्रभावी अंकुश लग पाता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































