नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा पावर प्लांट में बॉयलर फटने की खबर से मचा हड़कंप! पांच लोगों के घायल होने की चर्चा, प्रबंधन ने वायरल खबरों को बताया अफवाह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा पावर प्लांट में बॉयलर फटने की खबर से मचा हड़कंप! पांच लोगों के घायल होने की चर्चा, प्रबंधन ने वायरल खबरों को बताया अफवाह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पताड़ी स्थित प्लांट के फेस-3 में बॉयलर पाइप फटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल, जनपद सदस्य ने भी जुटाई जानकारी, प्रबंधन का दावा– टेस्टिंग के दौरान ट्रिप हुई यूनिट, किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं।

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के उरला क्षेत्र के पताढ़ी स्थित अडानी समूह के कोरबा पावर प्लांट से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ बॉयलर फटने की आशंका जताते हुए पांच लोगों के इसकी चपेट में आने और उनके घायल होने जैसी खबरें प्रसारित की जा रही हैं। वायरल वीडियो और उसके साथ साझा की जा रही जानकारियों ने लोगों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि, वायरल दावों की वास्तविकता कुछ और ही सामने आई है।

वायरल वीडियो

मामले में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-23, पताड़ी के सदस्य अनिल खूंटे ने बताया कि मंगलवार सुबह प्लांट की ओर से धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें फेस-3 में बॉयलर पाइप फटने और पांच मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली। साथ ही घायल मजदूरों को उपचार के लिए कोरबा ले जाने की बात भी सामने आई। हालांकि, इस कथित घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

दूसरी ओर, मामले की वास्तविकता जानने के लिए लेंको अडानी पावर प्लांट के अधिकारी से संपर्क किया गया। अधिकारी ने बताया कि पावर प्लांट की तृतीय इकाई को सिंक्रोनाइज करने के उद्देश्य से टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान तकनीकी कारणों से यूनिट ट्रिप हो गई थी। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि फेस-3 के बॉयलर का सिंक्रोनाइजेशन करने के दौरान टेस्टिंग प्रक्रिया में कुछ तकनीकी खामियां सामने आई थीं। यह तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें प्रसारित की जा रही हैं। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान बॉयलर फटने या उसके क्षतिग्रस्त होने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही पांच लोगों के घायल होने अथवा किसी के आहत होने की खबर भी पूरी तरह भ्रामक है। प्रबंधन ने ऐसी किसी भी जनहानि या दुर्घटना से साफ इनकार किया है।

सवाल यह है कि आखिर तकनीकी टेस्टिंग के दौरान सामने आई खामी को सोशल मीडिया पर बॉयलर विस्फोट और पांच लोगों के घायल होने की खबर के रूप में कैसे प्रचारित किया जाने लगा? वायरल वीडियो की वास्तविक परिस्थितियों को समझे बिना इस तरह की खबरें प्रसारित होने से आम लोगों में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।
फिलहाल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्लांट में बॉयलर फटने या किसी के घायल होने की घटना नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को अपुष्ट वीडियो और दावों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए। वहीं औद्योगिक इकाइयों में तकनीकी परीक्षण के दौरान सामने आने वाली खामियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी का पारदर्शी होना भी जरूरी है, ताकि अफवाहों की जगह वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके।

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ की अपील : सोशल मीडिया पर किसी भी घटना से जुड़ी भ्रामक, अपुष्ट और अस्पष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचें। किसी भी वीडियो या खबर को वायरल करने से पहले उसकी सत्यता और तथ्यों की पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। बिना पुष्टि के बॉयलर फटने, मजदूरों के घायल होने या जनहानि जैसी खबरें फैलाना आम लोगों में भय और भ्रम पैदा कर सकता है। वहीं अदानी समूह की कंपनी प्रबंधन की भी जिम्मेदारी है कि औद्योगिक इकाई में तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से जुड़े किसी मामले पर पारदर्शी तरीके से वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे। आखिरकार पत्रकारिता का उद्देश्य अफवाहों को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि तथ्यों की पड़ताल कर सच्चाई जनता तक पहुंचाना है।
प्रदीप मिश्रा [संपादक]

प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now