नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिश्तों को किया शर्मसार! जीजा के घर से 37 लाख के गहने उड़ाने वाला सगा साला गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रिश्तों को किया शर्मसार! जीजा के घर से 37 लाख के गहने उड़ाने वाला सगा साला गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
ऑनलाइन जुए की लत और कर्ज ने बनाया चोर, बहन के घर की पहले से थी पूरी जानकारी; दीवार फांदकर तीसरी मंजिल पर पहुंचा और ग्राइंडर से तोड़ा ताला, पुलिस ने 25 तोला सोना किया बरामद।

रायपुर ACGN:- ऑनलाइन जुए की लत और कर्ज चुकाने के दबाव में एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा को ही ताक पर रख दिया। जिस जीजा के घर वह अपनी बहन के साथ दो दिन तक मेहमान बनकर रहा था, उसी के सूने मकान को चोरी का निशाना बना लिया। आरोपी ने घर की अलमारी में रखे सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि प्रार्थी का सगा साला निकला। रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 37 लाख रुपये कीमत के 25 तोला सोने के जेवरात बरामद किए हैं।


          लक्ष्मी नगर के सूने मकान को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार प्रार्थी अनिल शर्मा कृषि विभाग में तकनीकी विशेषज्ञ के पद पर कोंडागांव में पदस्थ हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित उनके मकान में प्रथम और द्वितीय तल पर उनके माता-पिता तथा बड़े भाई का परिवार रहता है, जबकि तीसरे तल पर उनका स्वयं का निवास है।
28 अक्टूबर 2026 को मकान की साफ-सफाई करने वाली महिला ने काम पूरा करने के बाद ताला लगाकर चाबी प्रार्थी की मां सुमित्रा शर्मा को सौंप दी थी। 30 अक्टूबर की सुबह मां ने फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला कटा होने और घर में चोरी की सूचना दी। रायपुर पहुंचने पर अनिल शर्मा ने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी अलमारी तथा लॉकर भी क्षतिग्रस्त थे। उसमें रखे सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ नकदी रकम गायब थी।
इसकी रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1004/26, धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV ने खोला राज, दीवार फांदकर घर में घुसा था आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसी दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मकान की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करता और सीढ़ियों के रास्ते ऊपर जाता दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान प्रार्थी के साले प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय के रूप में हुई।


पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह लगातार बयान बदलकर और अपराध में शामिल होने से इनकार कर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ जारी रहने पर उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
      ऑनलाइन जुए की लत ने पहुंचाया अपराध तक
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत थी और उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। दीपावली के आसपास कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने पर उसने जीजा के घर चोरी की योजना बनाई।
आरोपी कुछ दिन पहले अपनी बहन के साथ जीजा के घर दो दिन तक रुका था। इसी दौरान उसे अलमारी में रखे सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों तथा नकदी की जानकारी हो गई थी। उसे यह भी पता था कि उसकी बहन कोंडागांव चली गई है और मकान सूना रहेगा।
ग्राइंडर से तोड़ा ताला, चोरी के बाद सबूत छिपाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना वाले दिन मकान की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल पर गया। इसके बाद अपने पास रखी छोटी ग्राइंडर मशीन से दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उसने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
वारदात के बाद संदेह से बचने के लिए आरोपी ने कुछ आभूषण वहीं छोड़ दिए और कपड़ों को व्यवस्थित कर अलमारी में रख दिया, ताकि परिवार को तत्काल उस पर शक न हो। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।


            37 लाख के सोने के जेवर बरामद
पुलिस ने आरोपी प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए लगभग 25 तोला सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय, पिता देवेंद्र पाण्डेय, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, पंजाबीपारा, थाना कोतवाली, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता प्रिंस कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, टिकरापारा, रायपुर बताया गया है।
               रिश्तों के भरोसे पर भी सवाल
इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि ऑनलाइन जुए और कर्ज का दबाव किस तरह व्यक्ति को अपराध की ओर धकेल सकता है। जिस घर में आरोपी को पारिवारिक सदस्य के रूप में जगह मिली, उसी घर की जानकारी का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now