5 किलोमीटर की दौड़ में उमड़ा उत्साह, एकता के संदेश के साथ दौड़े सैकड़ों लोग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर पुलिस ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी, त्रिभुवन सिंह ने हासिल किया प्रथम स्थान
सूरजपुर ACGN:- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सूरजपुर पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशानुसार आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

दौड़ की शुरुआत भैयाथान रोड से हुई। प्रतिभागी बाईपास रोड रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचे और वहां से वापस लौटकर भैयाथान रोड पर दौड़ पूरी की। लगभग 5 किलोमीटर की इस दौड़ में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण को याद करने के साथ युवाओं और आम नागरिकों में अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

त्रिभुवन सिंह रहे प्रथम
दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए त्रिभुवन सिंह ने प्रथम, इंदर प्रसाद ने द्वितीय और राधामनी मिंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसडीओपी अभिषेक पैंकरा, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, निरीक्षक मनोज नेताम और सूबेदार भारती देवांगन सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, युवा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रीय एकता के महत्व और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































