नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भालू के हमले से वृद्धा लहूलुहान, समय पर पहुंची 108 टीम ने संभाली स्थिति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भालू के हमले से वृद्धा लहूलुहान, समय पर पहुंची 108 टीम ने संभाली स्थिति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

बेदमी गांव में 70 वर्षीय इंदरकुंवर पर जंगली भालू का हमला, एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी ओड़गी में भर्ती

सूरजपुर ACGN:- ओड़गी विकासखंड के ग्राम बेदमी में जंगली भालू के हमले से 70 वर्षीय वृद्धा इंदरकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल वृद्धा को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर तथा खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर की शाम करीब 5 बजे इंदरकुंवर अपने दैनिक कार्य में व्यस्त थीं। इसी दौरान अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शाम 5:08 बजे 108 आपातकालीन सेवा को कॉल कर मदद मांगी।
सूचना मिलते ही बेदमी पहुंची 108 टीम
इमरजेंसी कॉल मिलते ही ईएमटी विजय गौतम और पायलट सूरज प्रसाद देवांगन एंबुलेंस लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर टीम ने घायल वृद्धा को सुरक्षित एंबुलेंस में शिफ्ट किया और उपचार शुरू किया।
चलती एंबुलेंस में डॉक्टर के मार्गदर्शन में उपचार
ईएमटी विजय गौतम ने ईआरसीपी डॉक्टर सरस्वती से ऑनलाइन संपर्क कर चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके निर्देशानुसार वृद्धा के घावों की ड्रेसिंग की गई और जरूरी प्राथमिक जीवनरक्षक उपचार दिया गया। इसके बाद पायलट सूरज प्रसाद देवांगन ने उन्हें बिना देरी किए सीएचसी ओड़गी पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में वृद्धा का उपचार जारी है। 108 जिला प्रबंधक अभय के मार्गदर्शन में टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय सेवा भावना की परिजनों एवं ग्रामीणों ने सराहना की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now