नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरदार पटेल को नमन, कांग्रेस ने याद किया रियासतों के विलय में उनका ऐतिहासिक योगदान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरदार पटेल को नमन, कांग्रेस ने याद किया रियासतों के विलय में उनका ऐतिहासिक योगदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक और जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ जयंती कार्यक्रम, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

कोरबा ACGN:- भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक और टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों का भारत में विलय कराने के लिए सरदार पटेल द्वारा लिए गए साहसिक फैसलों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि देशहित में उनके महत्वपूर्ण निर्णयों और अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण ही उन्हें लौह पुरुष की उपाधि मिली। उनका योगदान सदियों तक देशवासियों के स्मरण में रहेगा।


कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष आर.के. वर्मा ने कहा कि देश के महान महापुरुषों में सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम विशेष स्थान रखता है। उनके दृढ़ संकल्प और कार्यों ने भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया। यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का ऐसा उदाहरण है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।


कार्यक्रम में रामधन राजवाड़े, संजय राजवाड़े, पवन सिंह, मालिक राम कश्यप, राकेश वर्मा, पार्षद वार्ड क्रमांक 21, पूर्णिमा बघेल, शोभा चंद्रा, रीमा वर्मा, रंजना राजवाड़े, सुशील वर्मा, महेंद्र कौशिक, मनीष शर्मा, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, डॉ. रामगोपाल यादव, रज्जाक खान, निजामुद्दीन, इंद्राणी गुप्ता, अरमान अली, राजकुमार कश्यप, बसीर खान, राकेश देवांगन, ज्योति शर्मा, पवन चौहान, जवाहर निर्मलकर, रामकुमार चंद्रा, किरण और अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                    7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now