नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्योत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन – 02 नवंबर को सजेगा मंच, लेकिन इस बार इन खास इंतजामों पर रहेगी सबकी नजर! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्योत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन – 02 नवंबर को सजेगा मंच, लेकिन इस बार इन खास इंतजामों पर रहेगी सबकी नजर!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में होगा एक दिवसीय राज्योत्सव, सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर सजेगी विकास की प्रदर्शनी, जिला पंचायत सीईओ ने लिया तैयारियों का जायजा।

मुंगेली ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर मुंगेली जिला मुख्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 02 नवंबर को बी.आर. साव विद्यालय परिसर स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को गरिमामय और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार राज्योत्सव में सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम प्रमुख आकर्षण रहेगी। विभिन्न विकास विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, वाहन पार्किंग, साउंड सिस्टम और बैठक व्यवस्था सहित कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। इसके अलावा आमंत्रण कार्ड वितरण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान मुंगेली एसडीएम श्री मायानंद चंद्रा, लोक निर्माण संभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता श्री शरद सतपथी, मुंगेली सीएमओ श्री होरी सिंह ठाकुर, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्योत्सव के माध्यम से जहां विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे, वहीं सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम के जरिए महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के विकास से जुड़े प्रयासों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अब जिला प्रशासन का पूरा ध्यान कार्यक्रम को बेहतर व्यवस्था और गरिमामय माहौल में संपन्न कराने पर है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now