नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जगन्नाथ मंदिर परिसर में गज लक्ष्मी पूजा की धूम, मां के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जगन्नाथ मंदिर परिसर में गज लक्ष्मी पूजा की धूम, मां के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केसिंगा, ओडिशा:-
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :बिनोद कुमार जैन केसिंगा

भव्य साज-सज्जा, पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ भक्तिमय हुआ माहौल, गज लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से हर वर्ष किया जाता है विशेष आयोजन

केसिंगा जिला ACGN:- ओडिशा के केसिंगा स्थित स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में गज लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की जा रही है। विगत कई वर्षों से आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां लक्ष्मी के दर्शन कर रहे हैं। शाम होते ही पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है।
पूजा-अर्चना के लिए ओडिशा के छतरपुर गांव से पुजारीगण केसिंगा पहुंचे हैं। विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। वहीं, बाहर से आए कलाकारों द्वारा मां का भव्य दरबार सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
आयोजन के दौरान मीना बाजार के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। पूजा में पूजक के रूप में केसिंगा के युवा नेता श्री नलिनी पटनायक एवं उनकी धर्मपत्नी श्रद्धापूर्वक अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।


गज लक्ष्मी पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं केसिंगा के जाने-माने पत्रकार श्री सुशांत कुमार महापात्र के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कमेटी में श्री शीलू परीडा, श्री पिंकू परीडा, श्री आईएमजीबी संतोष दास, श्री सुरेश महानंद तथा केसिंगा के उभरते युवा नेता श्री सुरेश राव सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
कमेटी की ओर से हर वर्ष मां लक्ष्मी की पूजा को नए अंदाज और आकर्षक स्वरूप में आयोजित करने का प्रयास किया जाता है। धार्मिक आस्था, भव्य सजावट और श्रद्धालुओं की सहभागिता के चलते केसिंगा में गज लक्ष्मी पूजा उत्सव का विशेष महत्व बना हुआ है।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now