नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आसमान में दिखेगा शौर्य का तूफान! 5 हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आसमान में दिखेगा शौर्य का तूफान! 5 हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में होगा भव्य एयर शो, भारतीय वायु सेना की सारंग टीम के साथ दो महिला पायलट भी भरेंगी उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत

रायपुर जिला ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार आसमान में रोमांच और देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर के सेंध लेक क्षेत्र में अपने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य एयर शो में पांच स्वदेशी ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टर अपनी शानदार उड़ान, सटीक तालमेल और रोमांचक संरचनाओं से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से 28 अक्टूबर को राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सारंग टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान टीम ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री ने टीम का आत्मीय स्वागत करते हुए राज्योत्सव में उनकी सहभागिता को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना का साहस, अनुशासन और समर्पण देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सारंग टीम का प्रदर्शन युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एयर शो विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
            पांच हेलीकॉप्टरों का रोमांचक प्रदर्शन
सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन श्री अभिजीत कुमार करेंगे। टीम के पांच हेलीकॉप्टर आसमान में विभिन्न आकर्षक संरचनाओं, सामूहिक उड़ानों और साहसिक करतबों का प्रदर्शन करेंगे। हेलीकॉप्टरों का एक साथ सटीक दिशा में उड़ना और निर्धारित संरचनाओं में बदलाव करना इस प्रदर्शन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
सारंग टीम स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ के माध्यम से अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन करती है। यह भारत की विमानन तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण उदाहरण है। टीम के प्रदर्शन में पायलटों का अनुशासन, कठिन प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और आपसी समन्वय देखने को मिलता है।
       दो महिला पायलट बढ़ाएंगी बेटियों का हौसला
इस एयर शो की खास बात यह भी है कि टीम में स्क्वाड्रन लीडर सुश्री अंकिता और स्क्वाड्रन लीडर सुश्री अक्षया के रूप में दो महिला पायलट शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षा और विमानन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश की बदलती तस्वीर को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि महिला पायलटों की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी। दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और अनुशासन के बल पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।
          युवाओं को मिलेगा राष्ट्रसेवा का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सारंग टीम का प्रदर्शन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का महत्व भी समझाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना में युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रसेवा करने के अनेक अवसर मिलते हैं।
राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित यह एयर शो छत्तीसगढ़ की भव्यता में नया आकर्षण जोड़ेगा। नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होने वाले इस आयोजन से प्रदेशवासियों को भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और उत्कृष्ट उड़ान कौशल को देखने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास और प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह भी उपस्थित थे।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now